दन्तेवाड़ा

रामकृष्ण परमहंस को किया नमन
03-Mar-2025 10:32 PM
 रामकृष्ण परमहंस को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 3 मार्च। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में रामकृष्ण सेवा संघ द्वारा शनिवार को  रामकृष्ण परमहंस देव की 189वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गं्रथागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

सुबह से पूजा-पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। सुबह मंगल आरती व शाम को संध्या आरती हुई। विशेष पूजा अर्चना के बाद रामकृष्ण परमहंस के कथामृत पाठ किया गया। उपस्थित सभी के द्वारा परमहंस जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पूरी आस्था के साथ नमन किया गया।

 इस अवसर पर परियोजना के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटेश्वरलु सपरिवार उपस्थित होकर पूजा में शामिल हुए प्रसाद ग्रहण किये।

    संस्था के सदस्यों द्वारा  रामकृष्ण परमहंस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने  रामकृष्ण परमहंस के विचारों से प्रेरित होकर इनको अपना गुरू बनाया एवं इनके विचारों को संसार में फैलाने के लिए रामकृष्ण मठ की स्थापना की गई। इस दौरान रामकृष्ण वचनामृत के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालकर परमहंस के जीवन चरित्र से जुड़ी जानकारियों को बताया गया।

भजन एवं संगीत के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। पूरी आस्था के साथ परमहंस जी को याद किया गया। अंत में भजन कीर्तन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट