दन्तेवाड़ा

पंचायत चुनाव: प्रचार थमा
21-Feb-2025 10:03 PM
पंचायत चुनाव: प्रचार थमा

दंतेवाड़ा, 21 फरवरी। दंतेवाड़ा में पंचायत चुनाव की कड़ी में तृतीय और अंतिम चरण की वोटिंग रविवार को होगी। इससे पूर्व प्रत्याशियों द्वारा प्रचार अभियान शुक्रवार शाम को थम गया।

उल्लेखनीय है कि इस चरण में ग्राम पंचायत नकुलनार मैलावाड़ा और पालनार हेतु सरपंच का चुनाव विशेष आकर्षण लिए हुए हैं। ग्राम नकुलनार हेतु में सरपंच पद हेतु भूतपूर्व सरपंच पोदियाराम मुचाकी और निवर्तमान सरपंच रंजना कश्यप में कांटे का मुकाबला है। एक कांग्रेस समर्थित और दूसरी भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं।

ग्राम पंचायत मैलावाड़ा में सरपंच पद हेतु पंचायत सचिव का पद त्याग कर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे रामकुमार नाग राजनीति में आगाज कर रहे हैं। यहां दो प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। ग्राम पंचायत पालनार में निववर्तमान सरपंच सुकालू मुलानी और लक्ष्मी लेखाम में मुकाबला है। सुकालू विगत 10 वर्षों से ग्राम के सरपंच रह चुके हैं। वहीं लक्ष्मी जनपद पंचायत सदस्य के तौर पर अनुभव रखती हैं।

जनपद सदस्य -2 में कांटे की टक्कर

जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद सदस्य - 2 हेतु कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश पुष्पा गौतम और भाजपा प्रत्याशी दिपिका सुमित भदौरिया में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। पुष्पा गौतम का बतौर जनपद उपाध्यक्ष लंबा अनुभव रहा है। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर उन्हें जीत का भरोसा है।

भाजपा प्रत्याशी दिपिका द्वारा चुनावी मैदान में पहली बार ताल ठोंकी जा रही है। उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं पर विजय दिलाने का यकीन है।

दोनों ही प्रत्याशियों द्वारा प्रचार अभियान में कोई कोर - कसर नहीं छोड़ी गई। इसके साथ ही प्रचार की अंतिम दिन शुक्रवार को स्टार प्रचारकों को मैदान में उतर गया था। जिससे चुनावी जंग में विजय सुनिश्चित हो सके। बहरहाल अंतिम निर्णय वोटरों का होगा। रविवार को विजेता का फैसला जनता सुनाएगी।


अन्य पोस्ट