दन्तेवाड़ा

वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 7 बंडल कपड़े जब्त
18-Feb-2025 10:35 PM
वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 7 बंडल कपड़े जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। पंचायत चुनाव जारी है।  कटेकल्याण पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो से कपड़े बरामद किए गए। वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया। बताया जाता है कि मतदाताओं को प्रलोभन देने ले जा रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी चरणों में कटे कल्याण और कुआंकोंडा विकासखंड में वोटिंग होगी। इसी कड़ी में कटे कल्याण पुलिस द्वारा मोबाइल चेकपोस्ट लगाई गई थी। एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां सीजी 18- 1097 जो कटे कल्याण की ओर जा रही थी। उक्त वाहन की पुलिस द्वारा जांच की गई।

 जांच में स्कॉर्पियो से सात बंडल साडिय़ां और अन्य कपड़े मिले। वाहन चालक ईश्वर ठाकुर से उक्त सामग्रियों के संबंध में पूछताछ की गई। जिसका वाहन चालक द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका। पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके उपरांत समस्त सामग्रियों को जब्त कर दिया गया। वहीं वाहन चालक ईश्वर ठाकुर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट