दन्तेवाड़ा

नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई, 4 गिरफ्तार
02-Feb-2025 10:08 PM
नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई, 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 2 फरवरी। दंतेवाड़ा में नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली।  पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नक्सलियों के शहरी नेटवर्क द्वारा हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इसके आधार पर पुलिस द्वारा मुखबीर लगाए गए।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। ज्ञात हो कि विगत 26 जनवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें अनुज सिंह  नकुलनार और मदन मंडावी गंजेनार शामिल थे। आरोपियों के कब्जे से 40 कारतूस और 30 डेटोनेटर बरामद किए गए।    पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें शनिवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें विनोद कश्यप और गोपाल कश्यप शामिल है।

 दोनों आरोपी ग्राम नकुलनार के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिससे और अधिक खुलासे होने की संभावना जताई गई है।


अन्य पोस्ट