दन्तेवाड़ा

कुंदकेश्वर महादेव शिवालय की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष पूजा
23-Jan-2025 9:48 PM
कुंदकेश्वर महादेव शिवालय की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 23 जनवरी। नगर के एनएमडीसी टाउनशिप सुभाषनगर के अंतर्गत एफओएच कॉलोनी में कुंदकेश्वर महादेव शिवालय की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

 पं. विजय महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा व हवन संपन्न हुआ। पिछले वर्ष 2024 में 21 जनवरी को हुई थी। माथे पर त्रिपुंड लगाकर कॉलोनी के लोगों के अलावा नगर के शिवभक्त इस पूजा व भंडारा में शामिल हुए। हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय के जयकारेा से वातावरण भक्तिमय रहा।

 महिला, पुरूष समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शनकर प्रसाद ग्रहण किये। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अनंत, सचिव मंजू शाह, गणेश प्रसाद, तुलाराम चुरेन्द्र, अरूण वर्मा, सीमा साहु, मधु साहु, राजेश्वरी, सातिजी चुरेन्द्र, अनीता, कुंता पाण्डेय, राजेश्वरी साहू, प्रीति सहित अन्य इस आयोजन में अपना योगदान दिया।


अन्य पोस्ट