दन्तेवाड़ा
गोदामों में छापा, 149 क्विंटल धान जब्त
10-Jan-2025 10:01 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 10 जनवरी। गुरुवार को विकासखण्ड कुआकोण्डा के व्यापारियों के गोदाम में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान व्यापारी मो. ईशाद मैलावाड़ा के गोदाम से 50 क्विंटल धान, भगवान सिंह पटेल निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 21 क्विंटल धान जब्त किया गया।
इसी कड़ी में पासवान ट्रेडर्स, नकुलनार के गोदाम से 39 क्विंटल धान, विवेक सिंह, निवासी, नकुलनार के गोदाम से 11 क्विंटल धान, चंद्रपाल सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 10 क्विंटल धान, भरत कुमार सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 16 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडार पाया गया। इसी कड़ी में मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जब्त किया गया। प्रकरण को वैधानिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे