दन्तेवाड़ा

सावित्रीबाई फुले व जयपाल मुंडा को दी श्रद्धांजलि
04-Jan-2025 10:12 PM
 सावित्रीबाई फुले व जयपाल मुंडा को दी श्रद्धांजलि

बचेली, 4 जनवरी। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति द्वारा 3 जनवरी को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले और जयपाल मुंडा की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

समिति के पूर्व महासचिव जागेश्वर प्रसाद ने माता सावित्री बाई फुले के शिक्षा पर उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समाज को ऐसे ही शिक्षकों की जरूरत है जो त्याग और समर्पण की भावना के साथ समाज में उजियारा फैलाये, ताकि समाज शिक्षा की नयी उचाईयों की तरफ बढ़ती रहे।

महासचिव, सर्व आदिवासी समाज दंतेवाड़ा इकाई के धीरज राणा ने अपने दौर के भारतीय हॉकी के कप्तान और भारतीय संविधान पर जयपाल मुंडा के किये कार्यों पर उद्बोधन देते हुये कहा कि हमें गर्व है कि हमने उस समाज में जन्म लिया है, जहां ऐसे महापुरुषों ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिये अपने जीवन तक की परवाह न करते हुए भी कार्य करते रहे। वजह यही कि आज समाज उनके रास्तों पर चलते हुए शिक्षा को हथियार बना कर गांव-गांव में अलख जगाने के अभियान का हिस्सा है। इस अवसर पर कमलेश राउड, चन्द्र कुमार मण्डावी, नोमेश पिस्दा, रामचरण कश्यप, महेश्वर नेताम, अर्जुन कोर्राम, वेदप्रकाश कोठारी, महेंद्र कश्यप, कौशल सलाम,  अजय राणा सहित समिति के अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का संचालन संतोष ठाकुर ने किया।


अन्य पोस्ट