दन्तेवाड़ा

बचेली की नंदिनी विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग के लिए चयनित
02-Jan-2025 2:58 PM
बचेली की नंदिनी विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग के लिए चयनित

 राज्य से 46 चुने गये, पीएम के समक्ष चयनित युवा रखेंगे अपने विचार

बचेली, 2 जनवरी। दंतेवाड़ा के बचेली नगर की नंदिनी दीक्षित ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाते हुए उन 45 युवाओं में चयन हुई जो नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व  करेंगे। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान  देने वाली नंदिनी विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग के लिए चुनी गई हंै।

 छत्तीसगढ़ के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 मिशन के तहत अपने कौशल और संकल्प का परिचय दिया है। माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन क्विज ने राजभर के 3.26 लाख से अधिक युवाओं को आकर्षित किया। 80000 से अधिक युवाओं ने क्विज में भाग लिया।

 खेल और युवा कल्याण विभाग के निदेशक तनुजा सलाम ने बताया कि 6103 प्रतिभागियों ने क्विज में क्वालीफाई किया जिनमें से 635 में भारत के विकास पर आधारित 10 विषयों पर निबंध लिखें। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 228 प्रतिभागियों को राज्य चैंपियनशिप के लिए चुना गया।

राज्य चैंपियनशिप से चुने गए 45 युवा अब नई दिल्ली में राष्ट्र स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 11 और 12 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। जिसमें नंदिनी का भी चयन हुआ है।

 इससे पहले नंदिनी 2022 में संसद भवन दिल्ली में आयोजित नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट और 2024 में नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संसद में भाग ले चुकी हैं। इन्होंने अर्थ बीट चैलेंज में विषय विजय हासिल कर कॉप 26 ग्लासको  में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान शहीदों की स्मृति में हर महीने 19 से 25 तारीख के बीच पौधा रोपण को भी बढ़ावा देती हैं।

 नंदिनी जैसे प्रेरणादायक शख्सियतों के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मिशन में योगदान दे रहे हैं। 8 जनवरी को प्रदेश के सीएम सभी प्रतिभागियों को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।


अन्य पोस्ट