दन्तेवाड़ा

इंतजार अब बचेली पालिका के अध्यक्ष पद के आरक्षण का
26-Dec-2024 2:28 PM
इंतजार अब बचेली  पालिका के अध्यक्ष  पद के आरक्षण का

बचेली,  26 दिसंबर।  बचेली नगर पालिका के 18 वार्डों का आरक्षण तो हो गया, लेकिन अब इंतजार है पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण का। 27 दिसंबर को पता चलेगा कि अध्यक्ष पद किस कोटे के अंतर्गत जाता है। इधर सभी ने अपने-अपने स्तर पर आंकलन करना शुरू कर दिया है। 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णाराव ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छग नगरपालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया जाना है। उपरोक्त पद के आरक्षण की कार्यवाही 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साईंस कॉलेज परिसर रायपुर में संपादित की जाएगी। इस कार्रवाई के अवलोकन हेतु बचेली नगर के ईच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हंै।
 


अन्य पोस्ट