दन्तेवाड़ा
क्रिसमस शांति महोत्सव, यीशु मसीह के जन्मदिन का संदेश व शांति प्रार्थना
24-Dec-2024 10:04 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 24 दिसंबर। ऐबिनेजार मिनिस्टरीज ऐबिनेजर हेल्पिंग होम चैरिटेबल फाउंडेशन, बैलाडीला क्रिश्चियन चैरिटेबल रुरल सोशल वेलफेयर दंतेवाड़ा द्वारा 21 दिंसबर को क्रिसमस शांति महोत्सव का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष पास्टर वी राव ने बताया कि कोड़ेनार ग्राम, बुरूगपाल पुजारी पारा में महोत्सव का आयोजन कर धूममधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन संदेश और शांति प्रार्थना के साथ उनका महिमा किया गया।
भारतीय ईसाई मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फास्टर वी. ऐबिनेजर राव, उपाध्यक्ष लकमा कोराम, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मंडावी, मोहन मरकाम, भीम वेट्टी, अडुमो वेट्टी, मोंटू, मनीराम कश्यप, भीमा, जोगा, अनिल एवं सदस्यो की मौजूदगी रही। अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे