दन्तेवाड़ा

इंटक की केन्द्रीय कार्यसमिति में बचेली के आशीष यादव महासचिव बने
24-Dec-2024 1:57 PM
इंटक की केन्द्रीय कार्यसमिति में बचेली  के आशीष यादव महासचिव बने

किरंदुल माइंस के विनोद कश्यप व एके सिंह उपाध्यक्ष  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 24 दिसंबर।
  मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की केन्द्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक निर्वाचन 22 दिसंबर को भिलाई में राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री डॉ. संजय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रदेश इंटक के पर्यवेक्षक संजय साहू व दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष पूरन वर्मा उपस्थित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी वंश बहादुर सिंह द्वारा संपन्न करवाए गए निर्वाचन में सर्वसम्मति से मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन(इंटक) की केंद्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष पद पर  अभय कुमार सिंह एवं महासचिव पद पर आशीष यादव को पुन: निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर  विनोद कश्यप, ए के सिंह , तिलकराम मानकर, चंद्र कुमार मंडावी तथा राजेश कुमार सिंह तथा सचिव पद पर भूपेंद्र दिल्लीवार, सुरेश गुप्ता, चिन्नास्वामी, मन्नालाल मेश्राम, प्रवीण सहेजिया, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता संगठन सचिव पद पर सुनील तालुकदार, राकेश लाल, प्रदीप गोलदार, संजय रावत एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रसिया राम लहरे, गौतम वर्मा, राजेन्द्र सिंह, शैलेश रथ , ओम कुमार साहू, दिनेश कांत एवं संतोष घराना सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार सिंह ने  चुनाव प्रक्रिया में यूनियन की चारों शाखाओं में तथा केन्द्रीय कार्यासमिति के निर्वाचन में आपसी सहमति से हुए निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे संगठन की एकता परिलिक्षित होती है। उन्होंने मेटल माइंस सेक्टर में निजीकरण, आउटसोर्सिंग, एम.डी.ओ., बढ़ती ठेका प्रथा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने तथा मिलकर संघर्ष करने का आव्हान किया। एनएमडीसी के लंबित वेज रिवीजन को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के माध्यम से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही सकारात्मक खबर मिलेगी।

प्रदेश इंटक के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संजय साहू ने ठेका श्रमिकों के लिए एनएमडीसी में मिल रही सुविधाओं को सेल में भी लागू करवाने की जरूरत पर जोर देते हुए इंटक के बैनर तले सभी मिलकर लड़ाई लडऩे का आव्हान किया। दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष  पूरन वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यूनियन का नेतृत्व श्रमिक हित मे सतत कार्यरत रहेगा।
 


अन्य पोस्ट