दन्तेवाड़ा

रामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया मां शारदा का 172वां जन्मोत्सव
23-Dec-2024 10:12 PM
रामकृष्ण सेवा संघ ने मनाया मां शारदा का 172वां जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 23 दिसंबर। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में  रविवार को रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा मां शारदा देवी का 172 वां जन्मोत्सव मनाया गया।

इस दौरान मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ, पुष्पांजलि व विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस जन्मोत्सव में बचेली परियोजना के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु, उत्पादन महाप्रबंधक पी. रामययन, खनन महाप्रबंधक शिवा कुमार, कार्मिक उपमहाप्रबंधक महेश नायर, उपमहाप्रबंधक सिविल केपी बंसोड़ पूजा में शामिल हुए।

मां शारदा के वाणी का प्रबोधन किया गया, साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। माता की महिमा में श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि मां शारदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेकर यदि विद्यार्थी अपना पथ प्रदर्शित करे तो वे निश्चित ही अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हंै, क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने भी मां शारदा जीवन देवी के चरणों की सेवा में अपने भविष्य का निर्माण किया था। अंत में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों व बंगाली समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट