दन्तेवाड़ा
रामकृष्ण सेवा संघ ने दी सुपर्णा चाकी सह मेधा छात्रवृत्ति
22-Dec-2024 9:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 22 दिसंबर। शिखर बाल विद्या मंदिर विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर गत दिनों विद्यालय में अध्ययनतर एलकेजी व यूकेजी कक्षा के 3-3 मेधावी छात्रों को पूर्व शिक्षिका स्व. सुपर्णा चाकी की स्मृति में रामकृष्ण सेवासंघ द्वारा सुपर्णा चाकी सह योग्यता सह मेधा छात्रवृति दिया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु द्वारा छात्रवृति व प्रमाण प्रदान किया गया। इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि एलकेजी यूकेजी के 3 छात्राओं को तीन हजार की राशि प्रदान की गई।
आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को अनुप्रेरित करने के उद्देश्य से वर्ष 2019 से यह छात्रवृति दी जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे