दन्तेवाड़ा

विनोद कश्यप अध्यक्ष- एके सिंह सचिव इंटक किरंदुल का त्रैवार्षिक अधिवशेन
22-Dec-2024 3:14 PM
विनोद कश्यप अध्यक्ष- एके सिंह सचिव  इंटक किरंदुल का त्रैवार्षिक अधिवशेन

बचेली/किरंदुल, 22 दिसंबर। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक की शाखा किरंदुल का 17 वां अधिवेशन 20 दिसंबर को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विनोद कश्यप एवं सचिव पद के लिए एके सिंह निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया में एनएमडीसी किरंदुल परियेाजना के विभिन्न विभागों में कार्यरत इंटक श्रम संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।  परियोजना के 64 अनुभागों से कुल 103 सदस्य चुने गये, जिसमें 51 अनुभागों में 77 साथी निर्विरोध चयनित हुए। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, संगठन सचिव राकेश लाल, सादाब जिलानी, कार्यालय सचिव रविश तिवारी, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू को चुना गया। निर्वाचित अध्यक्ष विनोद ने आशा एवं पूर्ण विश्वास जताया है कि चयनित सभी पदाधिकारी श्रम संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे और संगठित होकर इंटक को मजबूत करेंगे। 

वहीं सचिव एके सिंह ने कहा कि श्रमिक संगठन का मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ एनएमडीसी नवरत्न कंपनी को देश का लौह अयस्क उत्पादन एवं निर्यात के लिए नंबर वन बनाने के लिए खूब मेहनत और सहयोग प्रदान करने की अपील की।
 


अन्य पोस्ट