दन्तेवाड़ा

घर-घर जाकर दिया जा रहा प्रभु यीशु का संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 21 दिसंबर। प्रभु यीशु के जन्मदिवस क्रिसमस के पर्व को अब कुछ ही दिन शेष है, जिसे लेकर बचेली नगर में तैयारियां जोरों से चल रही है।
नगर के सेंट थॉमस सीरियन चर्च ने एक हृदयस्पर्शी क्रिसमस कैरोल कार्यक्रम किया। रेव फादर लिजू पोनचन के नेतृत्व में आयेाजित इस कार्यक्रम में सुुंदर कैरोल व उत्सव की खुशी के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए समुदाय को एक साथ लाया।
इसमें चर्च गाना बजाने वालो और युवा पैरिशियन की प्रतिभा का प्रदर्शन किया या, जिसमें मधुर संगीत व क्रिसमस गीतों की गंूज भर गई। कैरोल बचेली एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु के निवासस्थल पर भी पहुंचे और कैरोल गायन कर यीशु का संदेश दिया।
इस पर वेंकटश्वर्लु ने पर्व की बधाई देते हुए स्वल्पाहार करवाया। क्रिसमस को लेकर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ी है। चर्च कमेटी के उपाध्यक्ष पी डेनियल, सचिव वीके कुरियन, ट्रस्टी सुजी जिजू और सभी सदस्यो ने कैरोल गायन में भाग लिया।