दन्तेवाड़ा

220 जोड़ों की शादी
19-Dec-2024 10:34 PM
220 जोड़ों की शादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 दिसंबर। दंतेवाड़ा के मेंढका डोबरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गुरुवार को जिले के 220 वर - वधू परिणय सूत्र में बंधे।

 धुरली के दो जोड़ों को लाभ 

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सप्तपदी के पावन वचनों को अंगीकार करने वाले जोड़ों में से दो जोड़े नियद नेल्लानार ग्राम धुरली के निवासी थे। इनमें सुश्री सीमा भास्कर एवं सुदरी तेलाम भी शामिल थी। सीमा 10वीं पास है और नगर पालिका परिषद बड़े बचेली (झाड़ू लगाने का काम) सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है सीमा का विवाह रेमष भास्कर के साथ हुआ जो कृषक है इसी प्रकार सुंदरी तेलाम कामगार श्रमिक है। और सुंदरी और धन्नु कुंजाम कामगार श्रमिक है। दोनों नव विवाहितों में शासन की इस योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे निर्धन वर्गों के लिए उपयोगी बताया जो विवाह के भारी खर्चे से निम्न वर्गीय परिवारों को चिंता मुक्त करती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में तीन जोड़े ईसाई धर्म से संबंधित थे। जिनका उनके धर्म अनुरूप परम्परा से विवाह संपन्न हुआ। विवाह योजनान्तर्गत सभी नव वर वधुओं के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की राशि का अंतरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, सहित जिला पंचायत सीईओ, जयंत नाहटा, महिला बाल विकास अधिकार वरुण नागेश और रितेश टंडन प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट