दन्तेवाड़ा

बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की बचेली में इमरजेंसी लैंडिंग
16-Dec-2024 11:19 PM
बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की बचेली में इमरजेंसी लैंडिंग

जवानों को जगदलपुर से बीजापुर छोडक़र वापस जा रहा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 16 दिसंबर। दंतेवाड़ा के बचेली नगर में बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण सोमवार की सुबह 10.30 बजे बचेली के हॉकी मैदान में उतारा गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर जगदलपुर से जवानों को लेकर बीजापुर में छोड़ कर वापस आ रहा था, तभी कुछ तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने बचेली मैदान में उतारा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पहले इसे बचेली के केन्द्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में उतारने का प्रयास था, लेकिन वहॉ खेलकूद प्रतियोगिता होने के कारण हॉकी मैदान में उतारा गया।

 खराबी को ठीक करने की कोशिश करने के बाद नहीं होने पर संबंधित को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार 17 दिसंबर को तकनीकी खामी को दूर करने रायपुर से इंजीनियर आएंगे। स्थानीय पुलिस व जवानों की सुरक्षा के बीच बीएसएफ का हेलीकॉप्टर मैदान में है।


अन्य पोस्ट