दन्तेवाड़ा

बचेली पालिका में निर्माण कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन
07-Dec-2024 10:26 PM
बचेली पालिका में निर्माण कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 7 दिसंबर। नगर पालिका बचेली के वार्डों में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुक्रवार को दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीसीरोड, नाली, शेड निर्माण, सामुदायिक भवन के कार्य शामिल हंै।

पालिका अध्यक्ष पूजा साव की अध्यक्षता व पूर्व पालिका अध्यक्ष पिंटू राम उइके के विशिष्ट आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान से भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के बाद पालिका कार्यालय में सीएमओ पीटीएम कृष्णा राव द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

विधायक ने कहा- मंै सीएम विष्णु देव साय का धन्यवाद देता हूँ कि जिन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष चुनने का अधिकार जनता को दिया गया। पिछले कुछ महीनों में बचेली में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई विकासत्मक कार्य हुए है। नगर के वार्डों में मैंने पैदल चलकर दौरा किया है, लोगों की कई सारी मांगे हैं, जिसे सरकार के माध्यम से पूरा करवाऊंगा।

इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्ण राव, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, पालिका इंजीनियर संतोष नेगी, पार्षद धन सिंह नाग, प्रधान, सूलधर नाग हेमंत मंडावी, गीतांजलि जायसवाल, भानमती साहू, निलेश पाटले, मनोज सिंह, सतीश प्रेम चनदानी सुरेस चितम, लख्मी पानी, अर्जुन भास्कर, उसा किरण पात्रे, राजश्री मंडावी, अशोक यादव व अन्य लोगो की मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट