दन्तेवाड़ा
बिरसा मुंडा की मनी जयंती
17-Nov-2024 4:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 नवंबर। दंतेवाड़ा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस क्रम में उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की अपील की गई।
समारोह के दौरान लेबर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी प्रासंगिक है। हम सभी को उक्त विचारों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया। हम सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर व्यवहारिक जीवन जीने की शिक्षा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के नागरिक मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे