दन्तेवाड़ा

मेगा बस्तर ओलम्पिक, विजेताओं को ईनाम
13-Nov-2024 9:45 PM
मेगा बस्तर ओलम्पिक, विजेताओं को ईनाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 13 नवंबर। जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड स्तरीय ‘‘मेगा बस्तर ओलम्पिक’’ प्रतियोगिता हाई स्कूल मैदान में  9 से 12 नवम्बर तक आयोजित किया गया।

बस्तर ओलम्पिक में जूनियर और सीनियर वर्ग में खेल प्रतिभाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विकासखंड स्तरीय खेलों का समापन विगत मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेताओं को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (14 वर्ष से 17 वर्ष बालक, बालिका और सीनियर वर्ग 17 वर्ष से ऊपर महिला, पुरुष) के लिए कुल 11 विधाओं में कुल 4916 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इनमें कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, दौड़, रस्सा - कस्सी आदि शामिल था। इस बस्तर ओलम्पिक खेलों को लेकर सभी खिलाडिय़ों में उत्साह नजर आया।  मेगा ओलिम्पिक में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शामिल होकर सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

इस ‘‘मेगा ओलिम्पिक’’ समापन समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर और नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट