दन्तेवाड़ा

आंगनबाड़ी कर्मियों ने दिया धरना, रैली निकाली
08-Nov-2024 10:23 PM
आंगनबाड़ी कर्मियों ने दिया धरना, रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 नवंबर। दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं - सहायिकाओं द्वारा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत रैली निकालकर अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला मुख्यालय के आंवराभाटा दुर्गा मंडप में शुक्रवार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकत्रित हुईं। इसके उपरांत वक्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य शासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। वहीं अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने की बात कही। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। राज्य शासन की नीतियों के खिलाफ उग्र नारेबाजी की गई।

आंगनबाड़ी संघ की मांगों में नियमितीकरण,  वेतन - महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, पेंशन - ग्रेच्युटी का लाभ, समूह बीमा की सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान प्रमुख रूप से शामिल हैं। तहसीलदार दंतेवाड़ा को उक्त मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इसके उपरांत कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा रैली निकाली गई।


अन्य पोस्ट