दन्तेवाड़ा
नक्सल आरोपी गिरफ्तार
28-Oct-2021 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस की गश्ती दल द्वारा जनताना सरकार सदस्य को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को अरनपुर इलाके में वांछित नक्सली के घूमने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल और जिला पुलिस को भेजा गया। पुलिस के गश्ती दल को अरनपुर थाने के नीलावाया गांव के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उक्त व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान बंडी कोर्राम उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। उक्त नक्सली नीलावाया गांव का निवासी है। इसके खिलाफ अरनपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


