सर्व यादव समाज के महासम्मेलन में सीएम होंगे शामिल, अखिलेश नहीं पहुंचेंगे
सीएम के समक्ष समाज के लोग रखेंगे अपनी कई मांगों को
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,18 अप्रैल। अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में 20 अप्रैल को सर्व यादव समाज द्वारा कराए जा रहे विशाल महासम्मेलन को लेकर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने मंगलवार को नगर के प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रहा कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन दरिमा एयरपोर्ट में रनवे व अन्य काम चलने के कारण उनका चार्टर्ड प्लेन नहीं उतर पाएगा,जिसके कारण वह नहीं आ पा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में रमेश यादव ने आगे कहा कि यादव समाज के लोगों को प्रशासनिक या राजनीतिक क्षेत्र में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला, खास तौर पर राजनीतिक क्षेत्र में। यादव समाज आदिवासियों के बाद समाज में दूसरे नंबर पर है, लेकिन पद और प्रतिष्ठा की बात करें तो अभी काफी पीछे हैं। संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने सम्मेलन का आयोजन अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में किया जा रहा है। इसके बाद बस्तर फिर बिलासपुर उसके उपरांत रायपुर में भी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को मजबूत करने का प्रयास है।
श्री यदु ने आगे कहा कि 8 हजार आवेदन लंबित हैं, कहीं छोटे झाड़ का जंगल तो कहीं परती जमीन बताकर पट्टा निरस्त कर दिया जा रहा है। जो यादव समाज के लोग वर्षों से रह रहे हैं, उनको वन अधिकार पट्टा का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। आज पानी और दूध का कीमत लगभग बराबर हो गई है। सरकार दूध के रेट में वृद्धि करें एवं दूध उत्पादन करने वाले यादव समाज को छूट दें।
उन्होंने कहा कि देश में राजपूत, गोरखा एवं अन्य रेजिमेंट हैं, इसी तरह यादव रेजिमेंट भी बनाया जाए। कारगिल के युद्ध हो या और कई मौके पर यादव समाज के लोगों ने अपनी शहादत दी है, इसका ख्याल रखा जाए।
श्री यदु ने आगे कहा कि हम कांग्रेस भाजपा दोनों प्रमुख दलों से प्रदेश में 5-5 सीट की मांग कर रहे हैं ताकि समाज के लोगों का राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बने। सरगुजा संभाग से भी यादव समाज के एक प्रतिनिधि को टिकट दिया जाए।
रमेश यदु ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 35 लाख से भी अधिक जनसंख्या यादव समाज कि है जिसमें सरगुजा संभाग में लगभग 4 लाख लोग निवास करते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थिति में हमारे इस समाज को पूर्ण रूप से उपेक्षित होता रहा है। 85 प्रतिशत अबादी वानचल क्षेत्र में होने के कारण विकास के इस दौर में हम कोसों दूर है।
हमारा यह मानना है कि समाजिक ढांचे को सुसज्जित करते हुये सभा सम्मेलन एवं बैठकों के माध्यम से समाज को जोड़ते हुए संगठनात्मक सोच पैदा कर विकास के दृष्टिकोण से आगे आने का प्रयास किया जा रहा है।
यादव समाज आज राजनीतिक हाशिए पर है, इसी दृष्टिकोण को परलक्षित करते हुये 20 अप्रैल को सर्वयादव समाज का संभागीय सम्मेलन कलाकेन्द्र मैदान अम्बिकापुर में किया जा रहा है। इसका मुख्य उदेश समाज में जागृती पैदा करना तथा संगठन को मजबुत करने का प्रयास किया जा रहा है।
समाज की कुछ मूलभूत समस्या के संबंध में भी इस सभा के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके। समाज द्वारा प्रमुख रूप से मांग की गई है कि सैकड़ों वर्षों से वानचल क्षेत्र में निवासरत लोगो को वन अधिकार पट्टा दिया जाये। शासन की बहुत महत्वपूर्ण योजना डेरी विकास एवं पशु पालन के कार्य में यादव समाज को प्राथमिकता देते हुये ऋण उपलब्ध कराया जावे तथा दिये गये ऋण पर 50 प्रतिशत कि छूट दिया जाये। पीढ़ी दर पीढ़ी दर ग्रामो में बर्दी चराने का काम करने वाले चरवाहो को मानदेय राशि दी जाए तथा जीवन यापन करने के लिये 2 एकड़ भूमि प्रदान कि जाये। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अन्य प्रदेश के भांति जाति गणना कराई जाये। अहीर रेजिमेन्ट की स्थापन की जाये।
उक्त मांगों को लेकर यादव समाज द्वारा अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में आगामी 20 अप्रैल को विशाल सम्मेलन किया जा रहा है,जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे जिनके समक्ष समाज अपनी मांगों को रखेगी।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होने वाले थे, लेकिन दरिमा एयरपोर्ट में रनवे का काम चल रहा है जिसके कारण चार्टर्ड प्लेन यहां नहीं उतर पाएगा, इस कारण उनका आना संभव नहीं हो पा रहा है।
सम्मेलन में हंसराज अहीर राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार, जगदीश यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली सरकार, टीएस सिंह देव स्वास्थ्य मंत्री ,अमरजीत भगत खाद्य और संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. सुधा यादव पूर्व लोकसभा सदस्य, बजरंगी यादव राष्ट्रीय महासचिव किसान मोर्चा भाजपा, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव, द्वारिका यादव संसदीय सचिव छग शासन, राम कुमार यादव विधायक चंद्रपुर रायगढ़, देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई, फुलबासन यादव राजनांदगांव, प्रभुनारायण यादव विधायक सकलडीहा चंदौली उत्तरप्रदेश को आमंत्रित किया गया है।
पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती यादव, रामचंद्र यादव, डॉ. लालचंद यादव,जीवन यादव, जयपाल यादव, अनिश यादव, आन्नद यादव,वैजनाथ यादव,दिगम्बर यादव, सतिश यादव, विकास यादव, रामपुकार यादव सहित अन्य मौजूद थे।