पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने महात्मा ज्योतिबा को किया याद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अप्रैल। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय राजीव भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
तत्पश्चात लक्ष्मी गुप्ता ने महात्मा ज्योतिबा फुले को याद करते हुए कहा कि महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन, आगे उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई, जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं।
महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया।
लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबाफूले के जीवन और विचार मूल्य हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
जयंती उपरांत लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में राहुल गांधी के विरुद्ध द्वेषपूर्ण उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने के विरोध में जय भारत सत्याग्रह रैली भी राजीव भवन से निकाली गई जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान कर रही है। जनता इसका जवाब इस बार जरूर देगी।
जय भारत सत्याग्रह रैली में कार्यक्रम के प्रभारी नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नचिकेता जायसवाल, इरफान सिद्दीकी उपाध्यक्ष मदरसा बोर्ड छत्तीसगढ़, अनिल सिंह सदस्य कर्मकार मंडल, वीरेंद्र सिंह प्रदेश कॉर्डिनेटर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के संयुक्त महामंत्री कलाम सिद्दीकी, उपेन्द्र गुप्ता, किसान मित्र ब्यापारी महा संघ के अध्यक्ष शुरेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता आर.जे. ठाकुर, नीरज सिंह, इश्तियाक बउआ खान, सुरेश जायसवाल , बलराम सोनी, कमलेश यादव , आरिफ खान, अविनास गुप्ता, साकिब फिरदोसी, ईश्वर सोनी, मनीष गुप्ता उपस्थित हुए।