रायपुर
रायपुर, 7 जून। राज्य शासन ने सभी कोषालयों में ई-देयक तथा ई-लेखे की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। 1 जुलाई 24 से सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों ( सेल्फ डीडीओ को छोडक़र) राज्य के सभी कोषालय में देयक अब ऑनलाईन ही लिए जाएंगे। साथ ही कोषालयों द्वारा महालेखाकार को भेजे जाने वाले मासिक लेखे भी ई-लेखे के रूप में भेजे जाएंगे।।
वर्तमान में राज्य के सभी कोषालयों में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से देयकों का प्रस्तुत किए जा रहे है।
इस नई आनलाइन प्रक्रिया के सुधारू रूम से संचालन के लिए सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के पास नेटवर्क की सही स्पीड, देयकों के साथ अपलोड किये जाने वाले दस्तावेज की स्केनिंग करने समुचित क्षमता वाला स्केनर तथा अन्य आवश्यक इलेक्ट्रानिक सामग्री उपलब्ध हो। साथ ही साथ वैप डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट भी आवश्यक होगा। वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सभी विभागों से कहा है कि इस व्यवस्था को लागू करने अधीनस्थ कार्यालयों में समुचित व्यवस्था करें।