रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। इंदिरा गांधी द्वारा 1977 में लगाई गई आपातकाल की 49 वीं वर्षगांठ पर 26 जून को लोकतंत्र सेनानी संघ सीएम हाउस में मनाएगा। सीएम विष्णु देव साय ने इसकी सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समस्त लोकतंत्र सेनानी परिवारों को सीएम हाउस निमंत्रित कर उनके साथ भोजन भी करेंगे व उनके आपातकाल के संस्मरणों को सुनेंगे भी। इस कार्यक्रम के लिए संघ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी को आमंत्रित करने गए थे तो सीएम ने हाउस में करने की घोषणा की। लोकतंत्र सेनानियों व प्रहरियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंटकर छत्तीसगढ़ में लोकसभा 10 सीटों पर विजय श्री प्राप्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपासने ने मुख्यमंत्री की इस तात्कालिक पहल का आभार माना। भूपेश सरकार द्वारा पांच वर्षों से सेनानियों के छिने गये सम्मान को लौटाने पर उनको धन्यवाद भी दिया व 26 जून के आयोजन में मुख्यमंत्री का भव्य सम्मान सेनानी संघ द्वारा करने की घोषणा की है।