रायपुर
ऐसा होने पर ही मानसून का प्रवेश माना जाता है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है। इसकी उत्तरी सीमा रत्नागिरी, सोलापुर, मेडक, भद्राचलम, विजयनगरम और इस्लामपुर से होकर गुजऱना रही हैअगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित) के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य के शेष हिस्सों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। कल रात बिलासपुर , बलौदाबाजार , लवन, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं आज दोपहर बाद कवर्धा जिले में आंधी के साथ बारिश हुई। एनएच-30 में बेंदा गांव के पास सडक़ पर बड़े बड़े पेड़ गिरने से छत्तीसगढ़, मप्र के बीच आवाजाही ठप रही। आज शाम के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
दक्षिण पश्चिम मानसून को किसी क्षेत्र में पहुंचना तभी घोषित किया जाता है जब पश्चिमी हवा प्रबल होने चाहिए और उसकी गहराई वातावरण में 3.1 किलोमीटर तक होना चाहिए। वातावरण में सार्थक रूप से नमी की मात्रा गहराई तक बढऩा चाहिए। आने वाले समय में लगातार वर्षा होने की संभावना बने रहना चाहिए। क्षेत्र में बादल की स्थिति बने रहना चाहिए।
जिस क्षेत्र में मानसून पहुंचने की घोषणा करने के लिए, लगातार दो दिनों तक उस क्षेत्र के 80त्न स्टेशनों में 2.5 द्वद्व या अधिक वर्षा हो तो दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है ।
प्रदेश में कल से वर्षा की गतिविधि में कमी आने वाले 3-4 दिनों तक रहने की सम्भावना है । इसके कारण मानसून का दस्तक प्रदेश में निकट भविष्य में होने की सम्भावना कम ही है ।
अगले दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की भी सम्भावना है ।