‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के प्रवास पर कल रायपुर आ रही हैं। इस दौरान वह रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में चार दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान उनके कारकेड की आवाजाही के लिए दोनों दिन राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके कई मार्गों को 1-4 घंटे तक बंद रखा जाएगा। इसलिए कल परसों आम लोग जाम से बचने अति आवश्यक होने पर ही कारकेड के रास्तों से गुजर में।
एम्स
एम्स रायपुर कल 11 बजे राष्ट्रपति माना विमानतल पहुंचेगी। वहां से सीधे व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर एक्सप्रेस-वे रोड होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर-1 होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, से एनआईटी तिराहा, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट के सामने, आमानाका ब्रिज, मोहबा बाजार चौक, मोहबा बाजार ब्रिज से एम्स हास्पिटल गेट नंबर 5 से प्रवेश कर एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल आडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी ।
एम्समें कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 12:45 बजे वापस डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड नम्बर-1 से कांशीराम नगर ब्रिज के किनारे से केनाल रोड होकर बुढ़ीमाई चौक, कटोरा तालाब चौक, पंचशील नगर चौक, आनंद नगर चौक से जीईरोड होकर भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से होकर अपरान्ह 13 बजे राजभवन पहुंचेंगी।
दीनदयाल आडिटोरियम
कल ही अपरान्ह 15: 5 बजे राष्ट्रपति राजभवन से प्रस्थान कर अंबेडकर चौक होकर जी.ई. रोड से भगत सिंह चौक, आनंद नगर चौक से केनाल लिंकिंग रोड होकर रिंग रोड 1 से कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, हॉस्टल चौंक से बॉये टर्न कर अपरान्ह 15:20 बजे डीडीयू आडिटोरियम पहुंचेंगे।
पुरखौती मुक्तागंन
आडिटोरियम कार्यक्रम उपरान्त 16:30 बजे डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड 01 से तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर चौक से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, माना विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक से पुरखौती मुक्तांगन संध्या 17:05 बजे पहुंचेंगी।
कार्यक्रम उपरान्त संध्या 18 बजे पुरखौती मुक्तागंन से वापस उसी मार्ग से 18:30 बजे तक पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम राजभवन है।
जगन्नाथ मंदिर
शनिवार को राष्ट्रपति सुबह 9 बजे राजभवन से चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 09:10 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां पूजा उपरांत 9:40 बजे माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां से भिलाई के लिए हेलीकॉटर से रवाना होंगी। भिलाई कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 13:5 बजे माना लौटकर राष्ट्रपति 13:20 बजे राजभवन पहुंचेंगी।
आयुष विश्वविद्यालय
शनिवार 2:55 बजे राष्ट्रपति राजभवन से निकलकर आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी। जो जी.ई रोड से भगत सिंह चौक से शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर व्हीआईपी रोड से पीटीएस चौक, नया रायपुर विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक, दानवीर भामाशाह चौक उपरवारा, बैरिस्टर छेदी लाल चौक से लॉ यूनिवर्सिटी टर्निंग होकर अपरान्ह 15:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां कार्यक्रम उपरान्त 16:30 बजे राष्ट्रपति माना विमानतल से 5 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान 25 एवं 26 अक्टूबर को एयरपोर्ट आवागमन करने वाले सामान्य यात्री जोरा-धरमपुरा अथवा सेरीखेरी से नवा रायपुर होकर एयरपोर्ट तक आवागमन कर सकते है।
पुरखौती में महतारी वंदन चेक देंगी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अब कल भुवनेश्वर के बजाए दिल्ली से रायपुर आएंगी। उनकी आवाजाही मिनट टू मिनट कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरी के निकट उठे समुद्री तूफान दाना के मौसमी असर की संभावना को देखते हुए श्रीमती मुर्मू भुवनेश्वर का दौरा रद्द कर दिया है। अब वह दिल्ली से रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति को दो दिवसीय प्रवास को लेकर राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए। पुरखौती में राष्ट्रपति के हाथों कुछ महिलाओं को महतारी वंदन योजना की इस माह की किश्त के चेक वितरित किए जाएंगे।