रायपुर

बाप-बेटे के बीच झगड़ा शांत कराने वाले पर कड़े से हमला
24-Oct-2024 4:29 PM
बाप-बेटे के बीच झगड़ा शांत कराने वाले पर कड़े से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24, अक्टूबर।
कल रात शहर से लगे ग्राम गोढी में शराब के नशे में बाप-बेटे  बीच विवाद हो गया। जिसे पड़ोसी के मना करने पर दोनों ने दयाराम बैस के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। चाचा को साथ झगड़ा होता देख बीच बचाव करने आए धर्मेंद्र बैस के साथ भी अनील, सुनील और ने हाथ, मुक्का से हमला कर दिया। 

धर्मेंद्र ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि कल रात पड़ोस में रहने वाले सुनील और उसके पिता घर के पास झगड़ा कर रहे थे। जिसे दयाराम बैस के मना करने पर दोनों उसके साथ उलझ गए और गाली गलौज करने लगे थे। इसे देख धर्मेंद्र भी वहां बीच बचाव करने पहुंचा तो रोमन यादव का लडक़ा अनील भी वहां आ गया और तीनों ने जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज कर हाथ, मुक्का और हाथ में पहने कडा से हमला कर दिया। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2,351-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है। उधर आमानाका इलाके में भी कल कृष्णा नगर निवासी के साथ मारपीट हो गई। राजीवनगर मोहबा बाजार के पास चंदन साहनी और उसके साथियों ने सोनू गुप्ता के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 


अन्य पोस्ट