रायपुर
राज्यपाल डेका ने श्रीमती टंडन के निधन पर शोक जताया
24-Oct-2024 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अक्टूबर। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन की धर्मपत्नी श्रीमती बृजपाल टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती टंडन का 91 वर्ष की आयु में गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया है। आज राजभवन में 2 मिनट का मौन धारण कर राज्यपाल श्री डेका और सचिवालय के अधिकारी कर्मचारियों ने भी श्रीमती टंडन को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे