‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। शहर में असमाजिक तत्वों और बदमाशों पर अकुंश लगाने पुलिस ने अभियान के तहत कोतवाली इलाके से दो फरार वारंटी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने रात गली मोहल्लों में अड्डेबाजी कर रहे 23 संदिग्धो को पकड़ा है। थाना गंज एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के आसपास शराब भ_ियों, अहातों, प्रमुख बस्तियों के सुनसान मैदानों एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थलों पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग की गई।
गंज क्षेत्र में चुना भट्टी रेलवे स्टेशन, प्रभात टॉकीज के पीछे गंजपारा क्षेत्र, शराब ठेकों के आसपास एवं अड्डेबाजी के संभावित स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर, चारनाला चौक, टैगोर नगर चौक एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें हरीश टांडी, निवासी कोतवाली जो आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थायी वारंटी था एवं थाना कोतवाली का पुराना निगरानीशुदा बदमाश है। इसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, बलवा, आम्र्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
करण साहू, जो आर्म्स एक्ट के एक अन्य प्रकरण में फरार वारंटी था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं गंज क्षेत्र के चुना भट्टी, शीतला मंदिर के पीछे एवं अंडरब्रिज के आसपास के क्षेत्रों में सुनसान इलाकों में नशा करने वाले को खदेड़ा गया। लडक़ों को चौकों पर ले जाकर कड़ी समझाइश दी गई।
सिविल लाइन क्षेत्र के राजा तालाब श्याम नगर और ताज नगर इलाकों में अड्डेबाजी करते हुए एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे कुल 23 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से कुछ व्यक्ति दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 चाकू एवं 1 तलवार बरामद की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।