रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी। राजधानी के कबीर नगर स्थित आशियाना अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य महिला पर दहेज प्रताडऩा, शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा का आरोप लागाई है। इस मामले में महिला ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध संबंध के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत पर महिला थाना रायपुर में धारा 85 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। संगीता नामदेव (36 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 22 मई 2017 को विपिन नामदेव गुढिय़ारी निवासी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद से पति दहेज में कम रकम लाने का आरोप लगाकर पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर पति शराब के नशे में शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था।
संगीता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान भी ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताडि़त करता रहा। कोरोना के दौरान ससुराल में हुए विवाद के समय उससे और उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की गई और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया।
वर्ष 2023 में पति का परिचय परविन्दर उर्फ पिंकी राजपूत नामक महिला से हुआ, जिसके बाद पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पति विपिन नामदेव का देर रात घर लौटना, कई दिनों तक घर न आना और पत्नी से दूरी बनाना शुरू कर दिया गया। बाद में पीडि़़ता को पति और महिला के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिली। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे तलाक देने की बात कही। परविन्दर उर्फ पिंकी राजपूत संगीता को व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी देती थी।
पीडि़़ता ने यह भी आरोप लगाया कि पति की आय लाखों रुपये होने के बावजूद वह पत्नी और बच्ची को किसी भी प्रकार का भरण-पोषण नहीं दे रहा है। इन सब से परेशान होकर संगीता ने महिला में पति- सास और सौतन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 85 का अपराध दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


