रायपुर

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़
30-Jan-2026 6:57 PM
समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़

प्रमिला तिवारी अध्यक्ष

रायपुर, 30 जनवरी। उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ का त्रैवार्षिक निर्वाचन  संगठन के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में  हुआ।  प्रभारी डा.भावेश शुक्ला पराशर ने बताया है कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने बहुमत के आधार पर रायपुर निवासी श्रीमती प्रमिला तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष, सिकोसा (बालोद) निवासी पं.रामानुज तिवारी को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, पं सजल तिवारी ?को प्रदेश सचिव एवं डौडी लोहारा (बालोद) निवासी प्रेम शंकर शुक्ला को कोषाध्यक्ष चुना है। इसके अलावा शैलेन्द्र रिछारिया प्रदेश संयोजक, आचार्य डा.राजेन्द्र कृष्ण पांडेय एवं शंकर शरण त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, विवेक दुबे एवं श्रीकांत तिवारी को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सीमा दुबे एवं राजेश धुलीराम जोशी को प्रदेश संगठन विस्तार के रुप में चयनित किया गया है।


अन्य पोस्ट