‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 11 नवंबर। रायपुर सेक्टर स्तरीय इंटरकॉलेज दो दिवसीय एथलेटिक्स ( महिला/पुरुष) प्रतियोगिता नेताजी सुभाष महाविद्यालय, बेलभाठा, अभनपुर में सम्पन्न हुई।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.के.मिश्रा, सहायक संचालक, शारी शिक्षा विभाग पं.र. चि.वि. रायपुर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. व्ही. के. मिश्रा ने किया। इस प्रतियोगिता के प्रमुख निर्णायक डॉ. प्रेमशंकर, डॉ. नरेश साहू, नीलकंठ साहू, लखेश्वर साहू, पोमन लाल तारक एवं सौरभ वर्मा थे। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 22 इवेंट में 350 से अधिक एथलिटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. विनय कुमार यादव ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी इवेंट में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान प्रदत्त खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र व बुके देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ. आशीष दीवान ने सम्मानित किया।
परिणाम इस प्रकार हंै। 100 मीटर रेस प्रथम-नीरज, विप्र कॉलेज रायपुर, 200 मीटर रेस प्रथम संजीव दुर्गा कॉलेज रायपुर, 5000 मी. रेस प्रथम लोमस, पीजी महाविद्यालय कुरूद, 21 किमी रेस प्रथम बुद्धेश्वर यूटीडी रायपुर, 110 मीटर हडल्स रेस-प्रथम कृष्णा, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, 400 मी हडल्स रेस-प्रथम कृष्णा, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, ऊंची कूद प्रथम आशीष, नेताजी महाविद्यालय अभनपुर, भाला फेंक प्रथम-घनश्याम, पीजी महाविद्यालय धमतरी, तारगोलाफेक प्रथम-अखिलेंद्र आदर्श महाविद्यालय रायपुर, 20 किमी पैदल चाल प्रथम-राकेश यूटीडी रायपुर, इसी प्रकार महिला वर्ग में 200 मीटर रेस प्रथम-नवोनिता, राधाबाई महाविद्यालय रायपुर, 5000 मी रेस प्रथम-रितु ,यूटीडी रायपुर, 21 किमी रेस प्रथम-कलेश्वरी यूटीडी रायपुर, ऊंची कूद प्रथम- योजना डीबी गर्ल्स रायपुर, गोला फेक प्रथम-सरोजिनी, तवा फेक प्रथम-पूजा,नेताजी महाविद्यालय अभनपुर आदि खेल का आयोजन किया गया।