रायपुर
केनाल रोड पर तीन लाख रुपए की उठाइगिरी
10-Nov-2022 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सावधान रहें उठाईगीर सक्रिय हैं राजधानी में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। यदि आप किसी कंपनी या फर्म के कैशियर हैं तो सतर्क हो जाएं। आप को बैंक आते,जाते कोई फालो कर रहा है और मौका मिलते ही रकम लेकर भाग सकता है। पुलिस के मुताबिक राजधानी में उठाईगिरी गैंग सक्रिय है। इस गिरोह ने बुधवार को पहली वारदात कर डाली।
सिविल लाइन इलाके में उठाईगीर हिताची पेमेंट सर्विसेस के एटीएम मशीन इंजीनियर से कैनाल रोड पर दिनदहाड़े सरेराह 3 लाख रुपए ले भागे। वह मरीन ड्राइव स्थित आईसीआईसीआई बैंक से पैसे निकालकर निकले इंजीनियर नितिन राठौर को उसकी बाइक का पाटर्स गिर जाने का झांसा दिया। नितिन उतर कर बाइक देखने लगा तभी पल भर में उठाईगीर नोटो से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना में दो संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। सिविल लाइन पतासाजी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे