रायपुर

लोन दिलाने 15 लाख की सुरक्षा निधि का चेक जमा करवाया और 16.80 लाख ठग लिए, जुर्म दर्ज
10-Nov-2022 2:39 PM
लोन दिलाने 15 लाख की सुरक्षा निधि का चेक जमा करवाया  और 16.80 लाख ठग लिए, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर।
बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर व्यपारी से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मेग्रेटो द मॉल में कबीर फायनेंश संचाालक पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज।
पुलिस ने बताया कि सरायपाली गोईदा बाजार कोरबा निवासी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 1 मार्च 2021 में देव कुमार ने मेग्रेटोमॉल स्थित कबीर फायनेंश में बिजनेश लोन के लिए आवेदन किया था। जहां 15 लाख का लोन दिलाने के लिए फायनेंश कम्पनी के संचाालक पुरूषोत्तम मानिकपुरी ने लोन दिलाने के एवज में 10 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपाजिट और इंकमटैक्स के नाम पर 1.80 हजार जमा करने की बात कही। इस पर देव ने मांगी गई रकम को फयनेंश कम्पनी के आफिस में जाकर जमा कर दिया। और पैसों को लेकर पूछा गया तो आरोपी ने पुरा पैसा खाते में आने की बात कहकर देव कुमार से केनरा बैंक का 15 लाख रूपए के चेक को अपने पास जमा करवा लिया। 9 महिना बीत जाने के बाद भी खाते में पैसा जमा नही किया गया। आरोपी को फोन लगाने पर  उसका मोबाइल बंद बताने लगा। जिसपर देव कुमार ने राजधानी के मेग्रेटोमॉल स्थित कार्यालय में आकर पूछताछ की तो पता करने पर कुछ पता नहीं चला। जिसपर देवकुमार ने ठगी होने के शक में फायनेंश कम्पनी के संचालक पर धोखाघड़ी का केश दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर फायनेंश कम्पनी में पूछताछ कर ठगी के आरोपी पर 420 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट