रायपुर

सभी नक्सली खराब या गलत नहीं-रंजीत
10-Nov-2022 6:01 PM
सभी नक्सली खराब या गलत नहीं-रंजीत

रायपुर, 10 नवंबर। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन तीन दिन के रायपुर, बस्तर दौरे पर पहुंची। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए वह केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर बरसी, तो नक्सलियों को लेकर विवादास्पद बयान भी दिया। रंजीत ने कहा नक्सलियों से डर की बात नहीं है। सभी नक्सली खराब या गलत नहीं होते। बहुत से लोगों का मिसयूज होता है। कई लोग नक्सली के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं। उन्होंने कहा बस्तर के बड़े इलाके से नक्सलवाद खत्म हो गया है। रंजीत रंजन ने भाजपा की हुंकार रैली और स्मृति इरानी के दौरे को लेकर कहा इस रैली के लिए पैसे देकर भीड़ बुलाई जा रही है। स्मृति इरानी आ रही है, तो बेरोजगारी और मंहगाई पर भी कुछ बोलें। स्मृति गोवा से सिली सोल्स की भी खबर लें। रंजीत परसो दिल्ली लौटेंगी।


अन्य पोस्ट