रायपुर

युवती से छेड़छाड़, मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से मारपीट, आरक्षक गिरफ्तार, बर्खास्त भी
11-Nov-2022 3:18 PM
युवती से छेड़छाड़, मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग से मारपीट, आरक्षक गिरफ्तार, बर्खास्त भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर।
सरस्वती नगर थाना इलाके में पुलिस ने अपने ही जवान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जवान पर एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटने का आरोप है। मामूली बात पर हुई बहस के बाद बाद इस कदर बिगड़ी की मामला मारपीट पर जा पहुंचा। घायल बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। अस्पताल के लोगों ने पुलिस को खबर दी। सरस्वती नगर थाने में इस मामले में पुलिस जवान पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड प्रोफेसर बालकृष्ण अग्रवाल ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि दो दिन पहले हर रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह 5 बजे करबला तालाब इमाब बडा के पास वॉक कर रहे थे। जहां पर उन्हें रास्ते में एक पुलिस जवान युवती को हडक़ाते हुए दिखा। जिसे देख अग्रवाल ने करीब जाकर जवान से कहा कि लडक़ी को क्यों परेशान कर रहे हो जाने दो उसे। इस बात से जवान भडक़ गया और गाली-गलौज करने लगा। धक्का देकर जमीन पर पटका और बुजुर्ग को लातों से पीटने लगा।

मारपीट के दैरान बुजुर्ग ने पुलिस वाले के बैच पर उसका नाम अजय कौशल बताया गया जो पुलिस लाईन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसी समय वहां से गुजर रहे पेट्रोलिंग वाहन से पुलिस जवान उतरा और अजय को साथ लेकर चला गया। घायल बुजुर्ग सडक़ पर गिर गया। राहगीरों ने घायल बुजुुर्ग को घर पहुंचाया और परिजनों को उन्होंने सारी बात बताई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। शिकायत पर पुलिस ने जवान पर मारपीट का मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया।  जांच के बाद आरक्षक अजय कौशल को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया।
 


अन्य पोस्ट