रायपुर
दो करोड़ के रोड डिवाइडर निर्माण की होगी जांच
10-Nov-2022 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने तेलीबांधा थाना चौक से वी आई पी रोड टर्निंग तक 2.42 करोड़ से अधिक की लागत से बनाए गए डिवाइडर की योजना की जांच के आदेश दिए हैं। इस निर्माण के बाद निगम ने वर्क आर्डर बैकडेट पर जारी करने आज टेंडर जारी किया है। यह जांच मुख्य अभियंता आरके चौबे के साथ दो और अधिकारी करेंगे। इन्हें जांच के बिंदु नहीं दिए गए हैं और सात दिनों में रिपोर्ट देने कहा है। इस अनियमितता का खुलासा सांसद सुनील सोनी ने किया था और इसकी शिकायत केंद्रीय नगरीय प्रशासन मंत्री और संसद की स्थाई समिति से भी करने की बात कही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे