महासमुन्द

हाथी दल के आमद की खबर, गांवों में मुनादी
08-Aug-2023 1:26 PM
हाथी दल के आमद की खबर, गांवों में मुनादी

वन कर्मचारी सुरक्षा के मद्देनजर कर रहे निगरानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त।
महासमुंद जिले के बसना-बिलाईगढ़ बार्डर में 22 हाथियों के आमद की खबर है। बसना बिलाईगढ़ बॉर्डर इलाके के गांवों में वन विभाग के कर्मचारी लगातार 3 दिनों से सतर्क करते हुए अपने-अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक बसना-बिलाईगढ़ के बॉर्डर के गांव दलदल, चनाट, रंगमटिया और सजापाली क्षेत्र में 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 

वन विभाग से हाथी विचरण क्षेत्र में तैनात वीरेंद्र पाठक से मिली जानकारी के अनुसार 22 हाथियों का दल रंगमटिया, दलदली और साजापाली क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इन 22 हाथियों में 6 बच्चे भी हैं। 

वीरेंद्र पाठक के मुताबिक 22 हाथियों का यह दल बिलाईगढ़ की ओर से आया है और बसना बिलाईगढ़ बार्डर के आसपास जंगल क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है। वन विभाग के कई कर्मचारी लोगों के सुरक्षा के मद्देनजर रात दिन निगरानी में लगी हुई है।

 


अन्य पोस्ट