महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बम्हनी से गंधेश्वरनाथ मंदिर सिरपुर में जलाभिषेक के लिए निकले कांवरियों का स्वागत कर सेवा की। इस दौरान उन्होंने 27 अगस्त निकलने वाली बोलबम यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।
कल सोमवार को झलप पटेवा क्षेत्र से दारा साहू के नेतृत्व में कांवरिए बम्हनी से जल लेकर सिरपुर रवाना हुए। महासमुंद पहुंचने पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने अपने निवास स्थान के पास कांवरियों का स्वागत करते हुए सेवा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू मौजूद रहे। इस दौरान श्री चंद्राकर ने बताया कि पिछले साल की तरह साल भी 27 अगस्त को सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर सिरपुर में जलाभिषेक किया जाएगा। जिसमें शामिल होने उन्हें आमंत्रित भी किया।