महासमुन्द

दुपहिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार
08-Aug-2023 10:38 PM
दुपहिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 8 अगस्त। पुलिस ने एक दुपहिया चोरी के आरोपी को गड़बेड़ा से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो दुपहिया भी पुलिस ने जब्त की है।

 पुलिस के अनुसार समीप के ग्राम गड़बेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा चोरी की मोटर सायकल को बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करने की सूचना मुखबिर से मिली। उक्त सूचना पर  थाना पिथौरा की टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं निशानदेही पर मौका पहुंचकर गड़बेड़ा के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

 नाम पता पूछने पर अपना नाम बबलूदास मानिकपुरी ( 27) गड़बेड़ा  थाना पिथौरा होना बताया तथा उनके पास रखे मोटर सायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 06 जीके 0242  लाल रंग एवं मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 7521 काला रंग के संबंध में पूछताछ कर मोटर सायकल का  वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया तो उसके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही होना बताया।

थाना पिथौरा की टीम द्वारा संदेही से बारिकी से पूछताछ करने पर  एच एफ डीलक्स मोटर सायकल को अरविन्द हार्डवेयर दुकान के पास से 30 जुलाई को और पल्सर मोटरसाइकल को ग्राम हरदी से रात्रि एक बजे चोरी कर बिक्री करने हेतु घर मे रखना बताया। जिस पर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  2  मोटर सायकल जब्त कर थाना पिथौरा में कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट