महासमुन्द

चंडी मंदिर परिसर घुंचापाली में भारत स्काउट गाइड संघ का 5 दिनी शिविर
11-Jan-2024 2:31 PM
चंडी मंदिर परिसर घुंचापाली  में भारत स्काउट गाइड संघ  का 5 दिनी शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 जनवरी। जिले के बागबाहरा में भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय द्वितीय एवं तृतीय शिविर चंडी मंदिर परिसर में सांसद चुन्नीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जिला संघ अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में जारी है। इस शिविर में 200 से अधिक स्काउट गाइड रोवर न रेंजर भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि चाहे वह एनसीसी हो एनएसएस ऐसे। शिविरों में आपको जीवन के महत्वपूर्ण विषय सीखने को मिलते हैं जो आगे चलकर न केवल अनुशासित बनाते हैं। वरन वह जीवन की कला सीखने में बड़े मददगार होते हैं। यह आप में आत्मविश्वास आत्मनिर्भरता जागृत करते हैं। जो आपके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

जिला संघ अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि हमारे स्काउट. गाइड की मदद व मेहनत से जिले के अनेक बच्चे राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत हुए। यह एक बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि आप लोग भी यहां वे सब सीखें जो आपके प्रशिक्षक यहां आपको सिखाएंगे।

ये सीख आपके उपाध्यक्ष राजेश सोनी, वरिष्ठ गाइडर जेनेविवा तिर्की सहित देवेश साहू, लोकू चंद्राकर, ललित चक्रधारी, मयंक शर्मा, हर्ष वर्धन शर्मा, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित स्काउटर रामगोपाल दीवान, डीजे साहू, नंदकुमार चंद्राकर, गुंजन श्रीवास्तव के अलावा गाइडर उषा किरण ठाकुर, चंद्रकांता माहीलवार, पूरी हरपाल, वीणा साहू, रुक्मणी बघेल, यामिनी दुबे भगवतीन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक संघ सचिव शेषनारायण साहू, भीमसेन चंद्राकर ने संयुक्त रूप से किया।


अन्य पोस्ट