महासमुन्द

स्कूटी चोरी, 3 बंदी
11-Jan-2024 3:16 PM
स्कूटी चोरी, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी।
न्यायालय परिसर से स्कूटी चोरी कर घूम रहे तीन युवकों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ  चोरी का मामला दर्ज किया है। 
9 जनवरी को लाफिनखुर्द निवासी खिलेश्वर साहू (25) ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब साढ़े 11 बजे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जी डब्लू 3966 से न्यायालय पहुंचा था। स्टेंड में स्कूटी खड़ा कर न्यालायलीन कार्य के लिए अंदर चला गया। शाम 5 बजे बाहर आया तो स्कूटी नहीं थी। आसपास पता करने व नहीं मिलने पर सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जिसे संज्ञान में लेते हुए पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी की स्कूटी में तीन लडक़े संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। बेमचा मेन रोड के पास घेराबंदी कर सायबर सेल द्वारा तीनों लडक़ों को पकड़ा गया। तीनों लडक़े महासमुंद थाना के ग्राम परसदा निवासी रजत चंद्राकर (28), शिव उर्फ गुड्डा ध्रुव (20) और संजय गणेशु (19) ने स्वीकार किया कि तीनों ने मिलकर न्यायालय परिसर के सायकल स्टेंड से स्कूटी चोरी की है।


अन्य पोस्ट