महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 जनवरी। इमलीभांठा,अयोध्या नगर महासमुंद में प्रभात फेरी के अवसर पर अमृतानंद महाराज बर्फानी बाबा बद्रीनाथ धाम का सानिध्य प्राप्त हुआ। बड़ी तादात में लोग बाबा के दर्शन लाभ के लिए पहुंचे।
मालूम हो कि रानी लक्ष्मी बाई बस्ती, इमलीभांठा, अयोध्या नगर में प्रतिदिन बस्ती प्रमुख विजय चंद्राकर, टेकराम सेन, धर्मेन्द्र महोबिया के नेतृत्व में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिदिन भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
बद्रीनाथ धाम से पधारे बर्फानी बाबा ने कहा कि सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि सदैव सत्कर्मों पर चलकर अपने जीवन को सफल करें, क्योंकि हम जैसा कर्म करते हैं उसे इसी जीवन में भोगना ही पड़ता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह घनश्याम सोनी, तिलक साव, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय प्रमुख धर्मेन्द्र महोबिया, एम आर विश्वनाथन, सर्व समाज के प्रांताध्यक्ष डा.संजीव कर्माकर, पार्षद देवीचंद राठी, विजय चंद्राकर, टेकराम सेन, सुजाता विश्वनाथन, गिरिजाशंकर चंद्राकर,जगदीश साहू, पप्पू ठाकुर, संध्या साहू, सविता चंद्राकर, राजेश सोनी, हनीश बग्गा के अलावा सैकडा़ें लोग उपस्थित थे।