वर्ष 1962 से लगातार मांग की जा रही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जुलाई। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने एक बार पुन: रायपुर से संबलपुर नई रेलवे लाइन निर्माण कर लोगों को सुविधा प्रदान करने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मिलकर मांग पत्र सौंपा है।
मालूम हो कि वर्ष 1962 से लगातार सरायपाली, बसना, पिथौरा से सोहेला ओडि़शा के लोगों की ओर से रायपुर से संबलपुर रेलवे लाइन की मांग की जा रही है। जिसे सभी राजनीतिक दलों का सहयोग और समर्थन रहने के बावजूद रेल मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए सपना ही बनकर रह गया है। सालों से सरायपाली, बसना के विधायकों सहित महासमुंद के सांसदों द्वारा बार-बार रेल मंत्री को आवेदन दिया गया। लेकिन अब तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है।
रायपुर-बरगढ़ रेल लाइन जोडऩे की बात बीते पांच दशकों से चल रही है।
पिछले वर्ष रेल मंत्रालय द्वारा सर्वे कराये जाने से लोगों में उम्मीद जगी है। कहा जा रहा है कि इससे महासमुंद मेट्रो सिटीज की दूरी 200-400 किमी कम हो जायेगी। छग-ओडिशा के व्यापारिक, औद्योगिक, पर्यटन व सामाजिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने इसे प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर रायपुर-संबलपुर रेलवे लाईन की मांग को उठाया है। जनहित, विकास को देखते हुये इस रेल लाइन निर्माण से होने वाली सुविधाओं, भविष्य में होने वाले व्यापारिक, औधोगिक, शिक्षा, रोजगार व अन्य विषयों से होने वाले लाभ और छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लाखों लोगों की भावनाओं को केंद्रीय रेल मंत्री सत्र 2011-12 में छत्तीसगढ़ विधान सभा में इस रेल लाइन को जोडऩे हेतु ध्वनिमत से प्रस्ताव पास हो चुका है। यह मांग 1962 से चल रही है।
वर्ष 2012 में इस रेल लाइन के लिए केंद्रीय रेल बजट में सर्वे के लिए प्रावधान किया गया था। अनेक संगठनों की लगातार मांग उपरांत छत्तीसगढ़ रेलवे कार्पोरेशन लिमिटेड के पत्र 10 सितंबर 2018 में इस रेल लाइन को तकनीकी रूप से संभव बताया गया है। इस रेल लाईन के बनने से रायपुर से बरगढ़ से छतीसगढ़ और ओडिशा को सामाजिक,राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक दृष्टि से लाखों लोगों को फायदा होगा। आवाजाही हेतु आम लोगों 2 घंटे से कम समय लगेगा।
सांसद श्रीमती चौधरी ने रेल मंत्री को बताया है कि रायपुर से संबलपुर नई रेल लाइन बनने से महासमुंद जिला के पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली और ओडि़शा के आम नागरिकों, व्यापारियों,
पर्यटकों को सुविधा, स्वास्थ्य के साथ पूर्वी छत्तीसगढ़ व पश्चिमी ओडि़शा का आपस में रोटी-बेटी, मिट्टी व आपसी संबंधों, औद्योगिक विकास, शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। रायपुर-सरायपाली-संबलपुर रेल लाईन बनने से दिल्ली, मुंबई आदि मेट्रो सिटी की दूरी बरगढ़ संबलपुर से 200 से 400 किलोमीटर कम हो जायेगी। रायपुर से कलकत्ता-ओडि़शा की ओर जाने वाली रेल लाइन के माध्यम से 150 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी।
पर्यटन की दृष्टि से विश्व धरोहर सिरपुर, बारनवापारा अभयारण्य में तक पर्यटकों को पहुंचने में और आसानी होगी।