महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 5 जुलाई । संसद में हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए दिए गए विवादित बयान के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बागबाहरा रेल्वे स्टेशन चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का चंद्राकर ने कहा कि देश के बहुसंख्यक वर्ग हिंदुओं को हिंसक कहना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसद में इस तरीके से हिंदुओं पर टिप्पणी करना कांग्रेस के हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं पर किए आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है तथा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से हिंदुओं से माफी मांगने की मांग की है ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा बार बार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है जो निंदनीय है।