महासमुन्द
प्रतिभा सम्मान समारोह
04-Jul-2024 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 जुलाई। नांदगांव के सक्रिय युवा संगठन ने बुधवार को प्राथमिक शाला नांदगांव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर सत्र 2023.24 में कक्षा 1 से लेकर 5 तक उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं का पेनए कॉपी, पहाड़ा देकर सम्मान के साथ शाला के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अितथि संस्था प्रमुख शीला चंद्राकर ने सराहना करते हुए युवा संगठन का आभार जताया। इस अवसर पर शाला शिक्षक कमलेश कुमार पटेल, पोखन चंद्राकर, अजय बंजारे, लक्ष्मी साहू तथा युवा साथी मनीष जांगड़े, पप्पू पटेल,आशीष मौर्य, ठाकुर राम धीवर, पालकगण सहित युवा साथी उपस्थित थे। मंच संचालन हामिद टंडन एवं आभार प्रदर्शन अजय बंजारे ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे