महासमुन्द
22 साल देश की सेवा कर घर लौटे जवान का भव्य स्वागत
04-Jul-2024 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई। भारतीय सेना के नायब सूबेदार केशव तिवारी 22 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद जब घर लौटे तो ग्रामीणों ने उनका रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।
केशव तिवारी बिरकोनी निवासी स्व. उमाशंकर तिवारी के बेटे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सेना में गुजारे पलों को याद करते हुए ग्रामीणों को बताया कि सेना त्याग, समर्पण, देश प्रेम और सेवा का सशक्त माध्यम है। गांव लौटने पर वे भावुक भी हुए। उनके लौटने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे