महासमुन्द
दावा आपत्ति आमंत्रित
04-Jul-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 जुलाई। एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद अंतर्गत पं. रविशंकर वार्ड क्रमांक 20 में स्थित पं. रविशंकर शुक्ल आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर आवेदकों की सूची तैयार कर 9 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति के लिए वैध प्रमाण के साथ लिखित में अपना आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे